Sunday, December 20, 2015

नाम

अचानक जो हुई थी रौशनी अचानक ही बुझ गई
चंद चिंगारियाँ बाक़ी हैं जिन्हें हवा किये जाता हूँ

जाने फिर कब मिलोगी, किस नाम से मिलोगी।

The Flame's Suddenly Gone, Just the flickering Sparks I Fan,
Wonder when Again I'll find You, by what Name I'll find You.

Tuesday, December 15, 2015

जाड़े

थर-थर काँप रही है धूप भी आज
थमी हवा के दाँत किटकिटा रहे हैं

गले लगालो, ज़रा नींद आ जाए।

Even the sunshine's shivering today.
Teeth chatter of this still air as well,

Hug me, so that I can sleep a little.

Friday, December 11, 2015

पन्ने

कुछ मुड़े, कुछ मोड़े हुए
कुछ फटे, चंद फाड़े हुए

खर्च पन्ने हैं माज़ी के।

Folded, Dog-eared, Torn, Ripped,
Spent Leaves of Time blown Past.