Friday, February 7, 2014

लिफ़ाफ़ा

लिफ़ाफ़ा खुला पड़ा है
चिट्ठी जाने कहाँ पर है

अब घर लौट आओ न।

Envelope lies opened,
Letter wonder where,

Please, return home.

Wednesday, February 5, 2014

कोण

लकीरें जुड़ें तो रौशनी के कोने दीखते हैं
अँधेरे की मगर न लकीरें हैं न ही कोण

नींद नहीं आ रही, कुछ गुनगुनाओ न।

One can see the corners of light when lines meet,
Darkness however, has neither lines nor corners,

Sleep seems too reluctant, please hum something.

Tuesday, February 4, 2014

चश्मे

चमचमाती गहरी झील, काँच सा साफ़ पानी
साँसें चलतीं ही जातीं हैं, डूब जाने के बाद भी

चश्मों में बड़ी प्यारी लगतीं हैं आँखें तुम्हारी।

A deep shimmering lake, water clear as glass,
Breathing never ceases despite drowning in it,

Your eyes look all the more lovelier in glasses.

Monday, February 3, 2014

चाबियाँ

बटन से जो दीखते हैं 'कीज़' की-बोर्ड पर
ना जाने किन किन तालों की चाबियाँ हैं

खड़ा हूँ कब से, अब तो दरवाज़े खोल दो।

Seemingly mere buttons on the keyboard, the keys,
Wonder, which and whose locks do they belong to,

Been waiting for long, at least now open the doors.

Sunday, February 2, 2014

अदा

सुनहरी नर्म धूप में भीगी
सुरमई घटाओं में पोशीदा

अपने बाल न बाँधा करो।

Awash in the soft golden sun,
Wrapped in inky kohl clouds,

Please, don't knot your hair.

Saturday, February 1, 2014

झूठ

बेशुमार मुखौटों की यह अलमारी है
हर रोज़ इक नया झूठ है पहनने को

बेनक़ाब इक लौता सच हो तुम मेरा।

Innumerable masks in this closet,
A new one to wear, day after day,

My only truth sans any mask, you.

Friday, January 31, 2014

क़ाग़ज़

क़ाग़ज़ हूँ मैं- कोरा, सुफैद
क़लम में सियाही ख़याली

बड़ी मीठी बातें करती हो।

I am paper- blank, white,
Imaginary ink in the pen,

Whatever you say, sweet.

Saturday, January 25, 2014

आग़ोश

ढर्रे की चिपचिपी आग़ोश में लिए, ज़िन्दगी
धीमे ज़हर सी चढ़ती, साँसें घोंट रही है रोज़

अर्सा हो गया आज तुम्हारे लिए कुछ गाए।

Thursday, January 23, 2014

पकौड़े

कुछ तो बात होगी सर्द मौसमों की
अजीब से जज़्बात उमड़ने लगते हैं

प्याज़ के पकौड़े बनाना जानती हो?

There must be something about chilly weathers,
Incredible feelings keep rousing up from within,

Would you know how to make onion pakodas?

Tuesday, January 21, 2014

ज़ुकाम

माज़ी में कहीं हल्की दरारों जैसी पड़ गई है शायद
रिसतीं हुई भीगी पुरानी यादें ज़हन पे टपक रहीं हैं

जाड़े अचानक पक गए हैं, कहीं ज़ुकाम न हो जाए।

It seems as if fine cracks have appeared on the bygones,
Seeping wet memories dripping upon the consciousness,

Winter has suddenly ripened, see you don't catch a cold.

Monday, January 20, 2014

साइकल

खन-खनाती लुड़कती सी लड़-खड़ाती सी
बाबा की साइकल, कभी पुरानी नहीं होती 

पहुँचते शायद देर हो जाए, तुम जाना नहीं।

Rolling along all rickety and raggedy,
Father's bicycle still seems not to age,

I might get late reaching, please wait.

Sunday, January 19, 2014

डिब्बा

ये शहर छूट रहा है, सामन बाँधना है सारा
इक पुराना डिब्बा, ढक्कन पे धुल चढ़ी हुई है

याद है, बड़े ख़ूबसूरत ख़त लिखती थी तुम।

Saturday, January 18, 2014

तंग

बड़ी तंग लगने लगी है अब ज़िम्मेदारियाँ
खुली हों चंद साँसें, ग़ैर ज़िम्मेदार ही सही

भगा ले जाऊँगा मैं साथ किसी रोज़ तुम्हें।

Have begun to stifle these responsibilities now,
Hope some breaths ease, even if irresponsible,

One of these days I will just runaway with you.


Tuesday, January 14, 2014

उलझनें

तनाव में खिंचतीं घिसतीं उलझनें
गाँठें पड़ने लगीं हैं, कसतीं जातीं हैं

बैठ कुछ देर आओ सिर्फ बातें करें।

Problems straining and stretching in tension,
Keep on tightening, beginning to get knotted,

Come, for a little while let us simply just talk.

Monday, January 13, 2014

अर्सा

बर्फ सा सर्द है बाहर, बातें धुआँ हुई जातीं हैं
लफ्ज़ चंद, अलाव में सिक रहें हैं कहीं अंदर

बातें भले रोज़ होतीं हैं, ख़त लिखे अर्सा हुआ।

It is cold as ice outside as speech keeps misting away,
A few words though are simmering somewhere within,

We might speak everyday, been a while since a letter.