Tuesday, October 7, 2014

तस्वीर iii

इक ओर को झुका माथा, चमकती आँखें काली
इक ओर को सारी ज़ुल्फ़ें, होंठों पर मद्धम हंसी

ग़ज़ल सी लगती हो तुम, नज़्म तुम्हारी तस्वीर।

Tilt of the Head, Black Glinting Eyes
Flowing Locks aside, a Dainty Smile

A Lyric You are, Your Picture a Verse.

तस्वीर ii

अर्से बाद नई तस्वीर देखी तो ज़रा लौट चले माज़ी में
बैठे बैठे जाने कब ग़ुज़र गई रात पुरानी तस्वीरों संग

कम पहनती हो भले, पर बड़ी प्यारी लगती हो साड़ी में।

A New Picture after long, took the Night through Old Ones,
Rarely though You wear it, very Beautiful You are in a Sari.

तस्वीर i

उस हलकी मुस्कराहट से दिल भरा जाता है यूँ
जज़बात समेटे नहीं सिमटते छलक ही जाते हैं

बस देखता ही रह गया मैं नई तस्वीर तुम्हारी।

That Dainty Smiled filled the Heart, it Spilt Over,
All I could do, Look & Look at Your New Picture.

Monday, October 6, 2014

मंज़िल-राह

रोज़ उड़ आता ग़र पंछी होता हवाओं पे उस ओर  
छुप कर ही सही, नज़र भर देख तुम्हे लौट आता

मंज़िल तो मिल गई मेरी, राह उसकी देखता हूँ।

Fly there Daily to See You, if I were a Bird,
My Destination Found, I Await it's Arrival.

Sunday, October 5, 2014

वजह

तलाश थी जाने कबसे खुद की पहचान की
उन आँखों में फिर अपने अक्स में मिल गई

वजह तो जानती हो न तुम मेरे लिखने की।

Found My Lost Self  Reflected in those Eyes,
What Inspires Me to Write, Hope You Know.

लक़ीरें

सियाही क़ाग़ज़ तो वही
अल्फ़ाज़ नहीं, लक़ीरें हैं

तुम्हारी तस्वीर बनाऊँ।

The Ink same and the same Paper,
I Draw You with Lines not Words.

शाम

मटियाले से आसमां पर लटकता 
संतरे सा गोल शाम का ठंडा सूरज

अब जल्द आ जाओ, इंतज़ार मैं हूँ। 

Cold Orange Sun of a Grey Dusk,
Please Come Soon, Am Awaiting.

Saturday, October 4, 2014

कैसे

सीने में वही पुराने लफ्ज़ फस गए हैं 
रह रह के सिसकतीं हैं ये आँखे सूखी 

कैसे कहूँ कितना याद आती हो तुम?

Same Old Words stuck, Eyes run Dry,
How do I say, How much I Miss You.

उस रोज़

मसरूफ़ियत थी रोज़ के ढर्रे में, शायद चंद पल भी थे कुछ अच्छे
मशीनी खोखली लाश बस आती जाती थी, इक खोखले मकां से

शायद न मानो तुम, मैं फिर जन्मा था उस रोज़ नौ महीनों पहले।

A Hollow Corpse Drudged back and forth A Hollow House,
You mightn't Believe, 9 Months ago that Day, I was Reborn.

त्रिवेणी

इस पल इक बात सूझे अगले वही आगे बढ़े 
तीसरे पल कुछ अलग लगे, पर फिर भी वही 

लफ्ज़ हैं मेरे, तुम हो और तुम्हारे लिए त्रिवेणी।

Thoughts Form, then Change, yet seem the Same,
There're My Words, You and for You, the Triveni.

सच

हर छोटी-बड़ी ज़िन्दगी बसती है बहती हवाओं में
धड़कती है चमकते बरसते फ़लक़ की नवाज़िश से 

सब सच है जाना, जो तुम्हे कहा-लिखा करता हूँ।

True as the Sun, Winds and Rains for Life,
True my Dear's All I Write and Say to You.

Friday, October 3, 2014

तुम

आवाज़ में है बातों के लहज़े में
मंज़िलें तय हुई हैं फ़िक्र के परे

क़ाबिल हो तुम ज़हीन हो बड़ी।

Achievements despite Worries,
Able You are as You are Wise.

Thursday, October 2, 2014

शरारत

ख़ुराफ़ात है किसीकी शरारत है
चाँद आसमां से ग़ायब है आधा

फिर पढ़ली न तुमने मेरी डाईरी?

Pranked, Half the Moon off the Sky,
Read my Diary again, didn't You?

ग़ुस्ताख़

बदली हसीं ग़ुस्ताख़ है छुपा लेती है
नम मलमली ओट में रौशन चाँद है

घनी लहरदार काली ज़ुल्फ़ें तुम्हारी।

Trespassing Muslin Veiled Moon,
Lush, Wavy, Black Tresses Yours.

Wednesday, October 1, 2014

मजमुआ

न दास्ताँगो न शायर न नज़्मी ही कोई
अदना सा मजमुआ है कुछ लफ़्ज़ों का

मेरी क़लम से रोज़ाना ही मिलोगी अब।

No Storyteller, No Poet, mere Collector of Words,
Rendezvous hence with my Pen for You, Everyday. 


दास्ताँगो- storyteller; नज़्मी- one who writes nazms; 
अदना- ordinary; मजमुआ- collection