Saturday, October 11, 2014

इज़हार

छः लफ्ज़ हिन्दुस्तानी में तीन अंग्रेजी में हैं, नर्म से
बेधड़क, पूरी शिद्दत हर रोज़, बस इज़हार होता रहे

तुम सोचती हो न, 'पाग़ल, किस दुनिया में रहता है?!'

Six in Hindustaani, Three in English of Passionate Expression, Everyday
'Which World is He, that Crazy, living in?!', You do Wonder, don't You?

तवज्जो

महीनों से सर्द सी है बात चीत, पर वो है तो सही
कभी आँच बढ़ती है तो अच्छी लगती है तवज्जो

चाहे छोटा, हर जवाब से तुम्हारे खुश हो जाता हूँ।

Been long Cold yet the Rare Warmth feels Good, Attentive
Even if it's Tiny, Your every Response Assures Happiness.

Friday, October 10, 2014

जाड़े

लफ़्ज़ लबों से गर्म भाप में निकलते हैं
सुबह ओस में भीगी अंगड़ाईयाँ लेती है

बाँहों में भर लूँ आओ, ठंड न लग जाए।

Warm Misty Words, Languid Dew Kissed Dawns,
Come into My Arms Dear, lest You catch a Cold.

भोर

कोहरा सर्द गहरा इक अर्से का
उस लम्बी रात संग छट गया

नई भोर सी आई हो तुम रौशन।

Thick Fog Lifted, Long Night Passed,
Like a Bright New Dawn You Arrived.


पूरा चाँद

रात परोसी आज
सोने की थाली में

वहाँ चाँद यहाँ तुम।

Night, on a Platter of Gold,
There the Moon, Here You.

लिखा

दर्द सा था दिन भर, जाने क्या
सियाही काग़ज़ से राहत मिली

बस तुम्हारा नाम ही लिखा मैंने।

Day of a Pain Unknown
Relieved by Ink & Paper

I  just Wrote Your Name.

Thursday, October 9, 2014

सुकूं

महकती कुनकुनी सी धुंध उठी है माज़ी से हौले हौले
ज़हन पर यूँ छाई है के जागते हुए भी नींद सा सुकूं है

नन्हे ख़त तुम्हारे तूम्हारे वो एसएमएस और तस्वीरें।

A Warm Fragrant Mist rises Languid off the Memories Past
Haunting Consciousness into a Pleasant Sleep while Awake

Your Little Letters, Your SMSes and of course Your Pictures.

शुक्रिया

मिट्टी धुल हो रही थी जड़ें खोखली
मरता यह पौधा फिर कैसे जी उठा 

सच जाना, बहुत शुक्रिया तुम्हारा।

Hollow Roots, Dry Dirt yet the Dying Revived,
Truly Dear, Thanks to You beyond the World.

चीनी

बहती है चलती है हाँ, बस नज़र भर नहीं आती
साँस बन ख़ून में समाए, ज़िन्दगी बन जाती है

पानी में चीनी सी जाना, घुल गई हो तुम मुझमें।

Flows Invisible, Breathes in the Blood and gives Life,
Just as Sugar in Water dear, You now Flow Within Me.

रोज़ाना

शुरुआत हुई थी कभी कबार से, वहाँ से अक्सर हुआ 
फिर हर रोज़ कुछ रोज़ चल वापिस कभी कबार हुआ 

लिखते लिखते तुम्हे, देखो मैं फिर रोज़ाना हो गया।

Sometimes, Often, Everyday, then Sometimes again,
Since Writing for You, See, I'm Everyday yet Again.

Wednesday, October 8, 2014

नर्म

प्यासी जुबां पर आब
हाँफती रूह की राहत

तुम्हारी नर्म आवाज़।

Nectar for Parched Throat
Deliverance for Tired Spirit

Your Soft Honeydew Voice.

हर लफ़्ज़

ज़ुबाँ पे कड़वा लगता है बुरा कह देना किसीको भी
झूठ लबों को, दिल को तेज़ाब सा जलाने लगता है

तुम न मनो शायद, हर लफ़्ज़ मेरा तुम ही तो हो।

Tongue Bitters, Heart and Lips Burn, thinking Evil & Lies,
You might'n Believe anymore, My every Word is Only You. 

बहने दो

बड़ी नज़ाक़त से पिरोए थे मोती, बिखर गए
ढूंढ बटोर फिर पिरो रहा हूँ, उम्मीद की तार है

मत पोंछो मेरे चेहरे से इन्हे, बस बह जाने दो।

Restringing on Hope the Pearls fallen Astray,
Please don't wipe Them, Let Them just Flow.

सुनोगी?

चाय नहीं पीता फिर भी मैं फिर भी
बैठा था सोचते अकेले उस टपरी पर

फिर लिखा है कुछ, पढ़ूँ तो सुनोगी?

Sat Alone Thinking at the Tea shop, sans Tea,
Written something, would You listen if I Read?.

Tuesday, October 7, 2014

तस्वीर iv

बस पढ़ पढ़ कर ही ख़यालों में गढ़ते, देखा करते थे
फिर सुनकर उस आवाज़ से उनमें रंग भरा करते थे

लफ़्ज़ तो थे ही अर्से से इक, अब तुम्हारी तस्वीर भी।

Been Drawing with Words, Painting with Voice,
Just Your Words for long, now Your Picture too.