Thursday, October 16, 2014

स्माइली

हलकी धुँधली तस्वीर सी है मन में जो नौ साल पहले देखि थी
पिछले नौ महीनों में सिर्फ तस्वीरें रही हैं और उसकी कल्पना

स्माइल न देख सकूँ भले, तुम्हारी स्माइली से ख़ुश हो जाता हूँ।

A Faint Memory of 9 years ago, Pictures and Imaginations since 9 months,
I might yet not have seen the Smile, but even Your Smiley makes Me Happy.

Wednesday, October 15, 2014

सरग़ोश

क्यों कैसे कोई बात बड़ी भा जाती है कभी किसीकी
एहसास वो क्यों होता है ऐसा क्या पता बस होता है

वो तीन सरग़ोश लफ़्ज़ जो कहती हो मेरे कानों में।

Why One loves something of Someone? No Clue, Just Does,
The Three Whispered Words of Yours in my Ears, Magical!

ग़िरफ़्तार

गहरी झील है इक सियाह, हलकी रौशनी में भी चमकती
ख़ामोशी सी कहतीं हैं कितनी बातें, कितनी छुपा लेतीं हैं

तस्वीर में ही सही, ग़िरफ़्तार कर लेतीं हैं आँखें तुम्हारी।

A Shining, Deep, Inky Lake, Revealing and Mysterious too,
Even when just in Pictures, You just Arrest with Eyes, You.

वजह

बीमार गुज़रे हैं बीते कुछ रोज़ साँसों की तंगी में
माज़ी फिर भी मुस्कान की वजह भेजा करता था

फिर कहूँगा जाना, जो लिखता हूँ वो मेरा सच है।

Past few Ill days, yet Memory sent Reasons to Smile,
I'll say again Dear, What I Write's always My Truth.

Tuesday, October 14, 2014

ज़रिया

दिल ओ ज़हन को ज़रिया है ज़ुबान का
ज़ुबान की आवाज़ लगभग चली गई है

तुम्हे लिखता हूँ तुम्हारे लिए लिखता हूँ।

Heart and Mind's Speech, Lost its Voice
I Write You, that is why, I Write for You.


नौ साल

लाल कुर्ती, गहरी ग्रे जींस, जूट हैंड-बैग, चश्मे
भूरा कुरता, हल्का ग्रे कार्गो, नीली टोपी, चश्मे

नौ साल पहले उस रोज़ कुछ घंटे, साथ थे हम।

Kurti, Jeans, Jute Handbag, Glasses; Kurta, Cargo, Blue Beret, Glasses,
Just for a few Hours that Day, some Nine Years ago, We were Together.

अच्छा

मौसम स्लेटी रंग का दिन भर, सो तबियत भी मौसमी
बंद आँखों ने फिर माज़ी से मिल चंद गर्म लफ़्ज़ सुझाए 

जब तुम अच्छा कहती हो तो बहुत ही अच्छा लगता है।

Grey Day Blue Mood, Lidded Eyes suggested Warm Words
Feels Really Very Good, When it's You who says it's Good.

हरी बिंदी

खोखला, अकेला, मायूस सा भी महसूस होता है 
बस याद किया करता हूँ और, देखने का इंतज़ार

नाम के साथ तुम्हारे वो नन्ही सी हरी बिंदी, बस।

Often feel Empty, Alone, Low, then just Reminisce and Wait,
Just to See that Little Green Dot besides your Lovely Name. 

Monday, October 13, 2014

ध्रुव तारा

कुछ कम मिली हैं साँसें उम्र भर के लिए, बांटीं है हर दिन को गिन-गिन 
दिन हाँफते है साँसें पूरी नहीं पड़तीं उन्हें, उम्र भी शायद कम ही मिली है

ध्रुव तारा हो तुम मेरा, उफ़क़ पर देख तुम्हे मैं अपने रास्ते खोजे जाता हूँ।

Few Breaths Un-enough for the Day, Few Days lesser for the Life,
Seeing You on My Horizon I make my Path, You are My Pole Star.

साढ़े चार हज़ार

नदियाँ मैदान घाट पहाड़ जंगल वादियाँ
कुछ साढ़े चार हज़ार मील हैं दरमियान 

पल नहीं एक भी जब तुम मेरे क़रीब नहीं।

Some Four and Half Thousand Miles in Between,
Yet there's No Moment when You aren't With Me.



पीज़्ज़ा

भोर सुबह की कॉफ़ी में उबल जाती है
रश ऑवर ट्रैफ़िक में साँझ खो जाती है

थक गए हैं, आज पीज़्ज़ा मंगा लेते हैं।

Dawn Boils in the Coffee, Dusk lost in Traffic,
Too Tired today are We, Let's order for Pizza.

Sunday, October 12, 2014

पहचानोगी?

जलती नम छलकती आँखें 
धड़कता सर्द हाँफता सीना

मिलो तो पहचानोगी न मुझे?

Burning Moist Eyes, Chilly Wheezy Chest,
Would You Recognize Me when we Meet?

मानो

जनवरी की आखिर थी सबसे खूबसूरत ज़िन्दग़ी की मेरी
जिसकी कल्पना में सारे लफ्ज़ थे वो सचमुच में मिल गई

सच मानो जाना, तब भी था आज भी बहुत सादा सा हूँ में।

Life Peaked end of January, Found for Real My Words' Muse,
Please do Believe Me Dear, I was Then, Still I am, As Simple.

Saturday, October 11, 2014

कैसे

बवण्डर है, सिसकता सा
इक अन्धेरा डर उठता है

ज़रा कहो, कैसे कहूँ तुमसे?

A Moaning Storm, Stirs Dark Fears,
Just Tell Me, How am I to Tell You?

वादे

एक ही तो है, वो कब का दे दिया ख़ुशी से
जीना भी इक बार का ही, वो भी हवाले है

वादे हैं, तुमसे किए हैं, टूट कैसे सकते हैं?!

One, Happily Given, One Life, Dedicated too,
Promises made to You, How can they Break?!