Saturday, September 6, 2014

भीड़

ज़हन में थकी भीड़ है यादों ख्यालों की
इतना अकेलापन न जाने फिर क्यों है

नींद नहीं आ रही, क्या सुला दोगी मुझे?

Alone in a Tired Riot of Thoughts,
Please put me to Sleep, for I can't. 

नमकीन

नमकीन समंदर है एक
आँखों से छलक रहा है

अब लौट भी आओ न।

Shed Saline of the Eyes,
Awaiting Your Return.

छोटी छोटी

क़िताबें, मेट्रो ट्रेन, काला नेल पोलिश, एसएमएस
मोलस्किन नोटबुक, सर्गोश बातें, चाय, लिखना

बेशुमार हैं जाना, तुम्हारी छोटी छोटी बातें सारी।

Amazing Specials, Mesmerizing Dailies,
Many Beautiful Little Things About You.

नक्षा

कितनी राहें जाने कटतीं हैं उन नुक्कड़ों पर  
मंज़िल के रास्ते अक्सर खो जाते हैं उन में  

बदन पे मेरे नक्षा कुरेद दो ऊँगली से अपनी।

So many roads cut across those crossroads,
The road to the destination gets lost within,

Etch me a map on my skin with your finger.


छाता

शाम आज, सब्ज़ दुपट्टा ओढ़े है
आसमां सलेटी सूट पहने हुए है

बरसात है, आओ छाता बाँट लें।

Evening today, is wrapped in green,
And the sky dressed in breezy greys,

It's raining, let's share the umbrella.

Friday, September 5, 2014

गुल्लक

गुल्लक है माटी का हँसते चेहरे वाला
बेशुमार दौलत है अंदर अपने समाए

जोड़ जोड़ बचा के रखे हैं तुम्हारे लफ्ज़।

A smiley face piggy bank of mud,
Invaluable treasures within itself,

Have collected your words each.

बुझा लें

सूरज के मोती बिखरे हैं वादी में
कल रात भर यहाँ ओस गिरी है

प्यास है अर्से की आओ बुझा लें।

The valley is covered with pearls of the sun,
It has dewed here all through the last night,

Come, let us quench this thirst of the ages.

घुल जाऊँ

समाए हुए हैं गहराइयों में दोनो
जज़्बात उठते हैं तो छलकते हैं

आप में अपने घोल लो मुझको।

Immersed within the depths are both,
As emotions rise, they brim over too,

Please fuse me within your own self.


काई


काई में, ज़िंदगी की कहानियाँ। 
Life's Stories in the Moss. 







































Thursday, September 4, 2014

ज़ुबाँ

शुरुआत तो इक ख़याल से ही होती है
असर होने को मगर उसे ज़ुबाँ चाहिए

खूब लिखती हो, ज़रा पढ़के सुनाओ न।

For them to Effect Thoughts seek Voice,
Your Hypnotic Words, Please Read to Me.

गाना

आँखें बंद थीं मुस्कुरातीं, मगर देख रहीं थीं सब
सुकूँ सी ख़ामोशी थी, कानों में गूँज रही थी धुन

लिखूँगा इक गाना कभी मैं, सिर्फ तुम्हारे लिए।

Smiling eyes though closed, were seeing everything,
A silence of peace but for with the echoes of a tune,

Some day I will write a song, only and only for you.


बेक़ाबू

कुछ तो ज़रूर है उन में जादू जैसा
अनोखी इक बेक़ाबू सी कशिश भी

हर रोज़ तुम्हे मैं पढ़ता हूँ कई बार।

There sure is something magical about them,
An unusual uncontrollable attraction as well,

Every day I reread you, over and over again.

Wednesday, September 3, 2014

सुकूं

शहद सुनहला
बसन्ती हवाएँ

आपकी आवाज़।

Golden honey,
Spring breeze,

Voice of yours.

लिखूँगा

इक टुकड़े सा मेज़, कतरे सी कुर्सी
डिब्बे सा कमरा, टाँगी सी खिड़की

हर सूरत में तुम्हारे ही लिए लिखूँगा।

Fragmented Furniture, Boxed Room,
Wherever it may, I Write just for You.

Tuesday, September 2, 2014

हमेशा




उम्मीद तो है, इंतज़ार भी- हमेशा। 
Awaiting with Hope, Forever.