Wednesday, August 10, 2016
तलब
अर्से की तनहाई है कोरी
बड़ी उमराई तलब सी है
क़ाग़ज़ मैं, बिन सियाही।
Blank old solitude, Aged thirst,
Am Paper, long without its Ink.
Thursday, August 4, 2016
सच
दरारें
दीवारें
रिश्ते।
Cracks, Walls
Relationships.
Saturday, July 30, 2016
उड़ान
उड़ान नहीं है पंखों की
हो भी तो कहाँ को उड़ें
न तुम हो, न मंज़िल।
No Flight of Wings,
Nowhere to Fly too,
No You, no Purpose.
Thursday, July 21, 2016
ख़्वाबों की कोशिश
ख़्वाबों की कोशिश खुली आँखों से होती हैं
रातें तो जागते गुज़रती नहीं, बस कटतीं हैं
या तुम आ जाओ, या वो नींद ही आ जाए।
The quest of dreams is with open eyes,
Wakeful nights don't end, just pass by,
You come by or let That Sleep engulf.
Sunday, July 10, 2016
रात
नम हवा थी ठहरी सी बोझल
महक, महक में घुल रही थी
रात हम दोनों ही न सोए थे।
The air, moist, fogged, hushed
And scent, merged into Scent
Neither of Us, slept the Night.
Saturday, July 9, 2016
उफ़क़ पर
वीरां सी ग़ुज़र में पड़े हैं अब तब
कारवाँ और पीछे छूट भी गए हैं
क़दम थमे राह, आँखें उफ़क़ पर।
Caravans passed and left behind, Empty trudge,
Feet yet stay on the Road, Eyes on the Horizon.
Tuesday, July 5, 2016
कुछ और
उबलता रहता है, अंदर जलता है
है कुछ, पर कुछ और की तरह है
न ग़ुस्सा न दर्द फिर क्यों यादें हैं?
Boils, Burns within;
It is, but is so Unlike It,
Why the Memories, without Anger or Pain?
Saturday, June 25, 2016
मैं?
वो पत्थर नहीं जिसे गुज़रती हवा तराश दे
दीवार ईंट की जो बस कतरा कतरा बिखरे
सुना है के मैं हूँ, क्या सचमुच ये मैं ही हूँ?
Not like a wind carved stone,
Rather a disintegrating wall,
Heard it's me; really is it me?
Monday, June 20, 2016
छाप
सीसे की ग़लती रबड़ रगड़ निकलता है
सियाही रगड़ो तो क़ाग़ज़ उधड़ जाता है
मीटने को तैयार हूँ, ये छाप मीट जाए।
Lead's mistakes can still well be erased,
Rubbing off Ink, shreds the Paper itself
Ready to End, if it can then be Erased.
Saturday, June 11, 2016
पोशीदा
इक अर्सा हुआ आज सियाही अब कुछ भी न रही
क़ाग़ज़ पर क़लम के पोशीदा निशान होते जाते है
ज़रा सा छूँ कर देखना, उँगलियाँ पढ़ लेंगीं ज़ख्म।
There's been no Ink, since an age now,
Pen keeps invisibly marking the Paper,
Touch and Fingers'll read the wounds.
Tuesday, June 7, 2016
बोसा
नरम रुई की डली
चाय की नम भाप
तुम्हारा वो बोसा।
A soft ball of cotton
Moist steaming Tea,
That Kiss of Yours.
Wednesday, June 1, 2016
ठहर
रगों की दौड़ थक गयी है
मौका नहीं है आराम का
तुम आओ तो ठहर जाऊँ।
Flowing tired Veins, Nothing worth a rest,
If only You could come, I can finally Rest.
Thursday, May 19, 2016
पँख
धागे कट गए सारे, बीच दीवार सी खड़ी हो गई
इक नज़र भर की चाह अब भी छलक जाती है
भले रोज़ भर ही को सही, क़ाश मेरे पँख होते।
All is Severed, all is Walled up, yet
The need for a glance overwhelms,
Just for a day if only, I had Wings.
Friday, May 6, 2016
माचिस
ख़ास इक ज़ायके की आदत लग गयी थी
परोसा जाता था पर पकाना नहीं सिखाया
माचिस मिली है, जाऊँ चूल्हा तो जला लूँ।
Had gotten used to one Special Taste,
Only Served & never taught to Cook,
Matches rediscovered, should Relight.
घुला
सोचें तो कितना गहरा होता है पानी
सागर में लहरे चाहे आँखों से छलके
नमक घुला हुआ जो तेज़ाब लगता है।
Ocean Waves or Brimming Eyes,
Water's always Deep so to think,
Just diffused Salt, yet stings Acid.
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)