Saturday, August 30, 2014

कनू

हाथ से फिसल रही है तेज़ी से रेत
उम्र के बिखरे कतरे गुम हो रहे हैं

फिर एक बार कहके 'कनू' पुकारो।

The sands slip fast through the grip,
Scattered slivers of life, getting lost,

Please call me 'Kanu' one more time.

क़ाफ़िये

क़ाफ़िये मिल गए हैं आख़िर
मेरी ढूँढती तनहा नज़्मों को

बोलती भी कितना शरीर हो।

My yearning lonely verses,
Have finally found rhymes,

So playful are your words.

क़ाफ़िये- rhymes; शरीर- naughty

दिलचस्पी

बचपन की दिलचस्पी में सीखी
बड़ा अच्छा लगता है आजकल

भुर्जी बनाई है पनीर की, परोसूँ?


Friday, August 29, 2014

चलो

तब दो ही तो थे ये क़दम
उस रोज़ फिर वे चार हुए

तुम साथ मेरे चलती रहो।

There used to be just these two feet,
And then, there were four that day,

Please keep walking alongside me.

छुअन

रौशनी से, कुनकुनी गर्माहट से
उस दूर के सूरज का है एहसास

बिन छुँए भी मुझे छुँआ तुमने।

By the light and the warmth,
One can feel the distant sun,

Not touched me, yet you have.

हाज़िरी

हसीं झाँसा सा होता है हरबार यहीं हाज़िरी का
लफ़्ज़ों से तस्वीरों से जब भी गुज़रना होता है

तुम पास नहीं पर कोई तुमसा मेरे क़रीब नहीं।

Always a beautiful illusion of a presence here,
Everytime as I go through pictures and words,

You might not be near but none's closer either.

Thursday, August 28, 2014

बस एक

चाँद है धरती का एक अकेला
है चाँदनी उसकी एक अकेली

कोई और कभी नहीं, बस तुम।

The earth has only one moon,
Its moonlight, only of its own,

No one else ever but only you.

ख़त

ज़र्द पड़ते पन्नों की इक खाली पुरानी नोटबुक
काली चटक सियाही और बस वो फाउंटेन पेन

उन दिनों बड़ी उम्मीद हुआ करती थी ख़तों की।

An empty old notebook of yellowing pages,
Jet black ink and just that old fountain pen,

Used to be such hope for letters those days.




Wednesday, August 27, 2014

एक अकेली

और दूजा नहीं कोई ताज महल जहाँ में
न विंची की लीसा न गुलज़ार की नज़्में

एक अकेली ही हो अपनी तरह की तुम।

Taj, Vinci's Lisa 
Gulzar's Poems

Sui Generis, You.

Tuesday, August 26, 2014

ख़र्च

साँसें ख़र्च होने को हैं सारी
बस इक आखिरी ख़्वाहिश

कोई और नहीं, सिर्फ तुम।

Breaths almost Fully Spent,
Dying Wish, no one but You.

तुम्हारा

कुछ रोज़ की छोटी छोटी बातें हैं और कुछ कभी कभी की
मौसमों सी होतीं हैं ख़ुशियाँ अब बदले न जाने कब बदले 

आवाज़, बातें, आँखें, हँसी, मुस्कान और तुम्हारा लिखा।

As Fleeting as the Weather, Moments of Happiness,
Some Everyday Littles Few Rares but All, from You.



 

Monday, August 11, 2014

बातें

कुछ किस्से ज़ुबानी नहीं हुआ करते
हर कहानि सुनने के लिए नहीं होती

कितना कुछ कहती हैं आँखें तुम्हारी।

Stories Unsaid Unheard
Expressed with the Eyes

चढ़ती उतरती

काठ पत्त्थर की चंद सीमेंट लोहे की भी
लगातार चढ़ती उतरती वो सीढ़ियाँ हैं

मैं हौले से गुनगुनाता हूँ, तुम सो जाना।

Climbing Alighting Stairs Ceaseless
Rest Asleep as I Hum you a Lullaby

Saturday, August 9, 2014

रेतघड़ी

कैद हैं लम्हे रेतघड़ी की दो शीशे की कीपों में
बचते नहीं, कतरा कतरा सब फिसल जाते हैं 

तुम्हारा साथ रहे, जब मेरी साँसें आज़ाद हो। 

Moments trapped within the two funnels of the sandglass,
Never do remain; grain after grain each one slides down,

All I wish for is, you by my side when my breaths liberate.

कीप- funnel

खिड़की पर बैठे

सूरज हौले हौले आसमान से उतर रहा था
दिन समेटे कहानियाँ घर को लौट रहीं थीं

वो शाम खिड़की पर बैठे तुम लिख रही थी।

The sun exhausted, was gingerly stepping down the sky,
Wrapping up the day, stories were returning back home,

That evening you were writing sitting upon the window.