Thursday, September 21, 2017

बनाम

वक़्फ़े भर की ग़ुज़र या
ग़ुज़र में वक़्फ़ा भर इक

वक़्त बनाम ज़िन्दगी।

Mere passing within the pause or
A mere pause within the passing;

The question of time vs human life.


Thursday, September 14, 2017

बीत

हो ग़ुज़रे अँधेरों का सुलगता भूत
या नमक भीगे माज़ी की सर्द रूह

वक़्त क्यों कुछ साथ, नहीं छोड़ता?

Smouldering ghost of the darkness past,
Or that tear steeped spirit of the bygone,

Why even time can't relinquish some ties?

Saturday, September 9, 2017

शायद

बाहर बदल रहे हैं मौसम,
क़ायनात हमेशा की तरह
सुबह-शाम सी जल बुझ रही है।
गैर इंतजारी की आमद के
इंतज़ार को गुज़ारते हुए
अपनी पुरानी सूखी नज़्मों से
मैं बारिशें ढूँढ-ढूँढ बटोर कर
वाइन की इक खाली बोतल में
उनके लफ़्ज़ निचोड़ कर मैंने
कतरा कतरा भर लिया है।
तुम्हारी बसंती साढ़ी के सीए
मलमली महीन पर्दों वाली
खिड़की की इक जानिब वो
तुम्हारा मौसमी हरे रंग का
कुशन दीवार से टेक लगाए
चटाई पर सुस्ता रहा है।
ठीक उसके बगल में मेरा कुशन
काला, हर रोज़ कल की राह देखता है।
तुम्हारे पीले रंग के कॉफ़ी मग के
साथ टूटी हैंडल का मेरा नीला कप,
इक स्टील की ट्रे पर उस
वाइन की बोतल के साथ
किरदार सा सजा है
के पर्दा अब उठे-तब उठे।
हलक बंजर धूल सा हो चला है,
जाने कब कोई तूफ़ान सब कुछ
अपनी आग़ोश में उड़ा ले जाए।
तुम आओ तो साथ एक एक
अलफ़ाज़ी बरसातों के जाम छलकें
दो साँसों से मक़ान का मौसम बदले,
दीवारों के इंतज़ार पर आखिर कर
मुट्ठी भर बूंदों में शायद घर फिर बरसे।


Monday, August 21, 2017

चाह

और कुछ भी न रहा चाहने के लिए 
यूँ खुलकर कहूँ अगर तो झूठ होगा 

यक़ीं के झाँसे में यक़ीं की चाहत है। 


There is nothing more to wish for,
It will be a lie if I say it out aloud,


I wish to believe, in make believe.

Thursday, August 17, 2017

नाव

अकेलापन खोजती रहती है हमेशा सरे आम भी वो
वक़्त बेवक़्त रिसती-छलक पड़ती रेंगती खारी बूँद

तुम्हारी यादें नाव सी डोलती रहती हैं आँखों में मेरी।

Ever seeking solitude, even when with company, that
Time-untimely, seeping-spilling crawling saline drop,

Your memories're boats adrift, in my brimming eyes.

Monday, August 7, 2017

बज़्म

है ज़र्द ए सफ़हे सियाही
है वीरान बज़्म ए नज़्म

ख़त जो तुम्हे भेजे नहीं।

Yellowing are the inked pages,
A desolate company of verses,

Those letters never sent to you.

ज़र्द- yellowed/aged;  सफ़हे-pages;  बज़्म- company/gathering/mehfil

Wednesday, August 2, 2017

तिल

देर रातों की चाँदनी में लिपटे दो जिस्म
उँगलियाँ छूंती-तराशती, देखतीं-जानतीं

निछली कमर पर तुम्हारे, राई सा तिल।

Two bodies bathed in late nights' moonlight,
As the fingers feel, carve, see and recognize,

The tiny little mole in the small of your back.

Saturday, July 29, 2017

क़ैफ़ी

आवारा पन्नों में बसती हुईं
जैसे, चंद बाग़ी क़ैफ़ी नज़्में

महज़ लफ़्ज़ों के परे हो तुम।

Living within vagabond pages,
Few high-spirited rebel verses,

You're one beyond mere words.

क़ैफ़ी- of high spirits

Tuesday, July 25, 2017

कश्मकश

क्यों सही
क्यों नहीं

ज़िन्दगी!

Why so
Why no

Living!

Monday, July 17, 2017

सूरत

कम ही देखी है मगर जब भी सूरत निकली है ऐसी
नज़र भर कर देखी है, बिंदिया सजी सूरत तुम्हारी 

आओ सजा दूँ माथे पर तुम्हारे, रात का पूरा चाँद।

Rarely have I seen, but whenever it has so happened,
I've gazed my content upon your bindi adorned face,

Come, let me grace your temple with this full moon.



Friday, June 30, 2017

लापता

क्या सुनता है कोई; ये किसके लिए लिखता हूँ
क्या मायने बचे हैं कोई इन चुने हुए लफ़्ज़ों के

सुना है, उम्मीद की डोर अक़्सर दिखती नहीं।

Does anyone listen; whom do I still write for,
Do meanings still exist in these picked words,

The thread of hope is often invisible, I hear. 

Wednesday, June 28, 2017

अर्सा

ज़हन में ज़हीन कुछ भी नहीं
ख़ाली तरकश, ढीली कमान

इक अर्सा हो गया तुम्हे लिखे।

Nothing of worth in the mind,
Empty quiver, a warped bow,

Longtime, since I wrote to You.

Wednesday, June 14, 2017

सतरंगी

बरसात में धुली जैसे, नम मद्धम सी धूप
घरों के छतों पर टेक लगाए एक इंद्रधनुष

सतरंगी साड़ी पहनी थी तुमने उस रोज़।

Rain washed sun's moist cozy light,
Resting on the rooftops, a rainbow,

You wore your spectral sari that day.

Saturday, May 27, 2017

पोर्सिलेन

कदम बादल
गोरे नाज़ुक

तुम्हारे पाँव।


Cloud step,
Dainty fair,

Your feet.

Thursday, April 27, 2017

क़ायम

कुनकुनी आँह
गहराई रौशनी

तुम्हारी नज़र। 

Warm sigh,
Deep light,

Your gaze.