Monday, September 19, 2016

बसंती रौशनी

बसंती रौशनी, धूल की आँधी और बरसाती हवा
भुलाते भी न भूलती हैं वो आपस की बातें पुरानी

तुम जो मेरी न रही अब ये मौसम भी मेरा न रहा।

Pale yellow twilight, dust storm, rainy winds,
Can't forget despite trying, our words of yore,

Cause You aren't mine, neither is this weather.


*बसंती- Saffron or Yellow; in this case, Yellow

Thursday, September 15, 2016

नमी

जाने क्या वजह, वजह है भी के नहीं, क्या पता
बस बैठे बैठे कभी दिल भर कर छलक जाता है

देखा होगा तुमने, मेरी आँखें यूँ ही भर आती हैं।

Wonder why; if there is any reason at all or none
The heart. suddenly gets overwhelmed, overflows

You might've seen my eyes brim over just like that.

Friday, September 9, 2016

गिरवी

सलाखें हैं घेरे हुए, ज़ंजीर से जकड़े हुए
न धड़कनें थमतीं हैं, न साँसें छूटतीं हैं

रूह इस गिरवी जिस्म से छूट ही जाए।

Surrounded by bars & shackled down in chains
Neither the heartbeats quit nor the breaths stop

May the spirit be liberated of this pawned body.


Saturday, September 3, 2016

ख़लिश

ख़ुशी ख़ुशी मैं, खुद से अपना बस देते ही गया
जितना दिया उतना मुक़म्मिल महसूस किया

तुम गई, सिवाय इक ख़लिश के कुछ नहीं बचा।

Happily, I gave away of my own self
More I gave, the more complete I felt

You left, all that remains is vacuum.

Thursday, September 1, 2016

वो क़िताब

हर्फ़ों का पुलिंदा वो ज़ुबाँ था जो दिल के लिए
सुफैद ज़िल्द में बंधे छपे क़ाग़ज़ों में भेजा था

जाने उस क़िताब का क्या किया होगा तुमने।

That bunch of alphabets, language for the heart,
Had sent them on printed paper bound in white,

Wonder what would you have done of that book.

Sunday, August 28, 2016

गीली नव्ज़

नव्ज़ों में रिसता ये पानी, कभी सियाही का उफान था
कलम की नोक बस कोरे लफ़्ज़ कुरेदती है क़ाग़ज़ पर

क़लम और नोटबुक का वादा अधूरा छोड़ गई हो तुम।

This Water trickling in the veins, once was stormy Ink,
The Nib painfully scratches blank words on the Paper,

You left, breaking the Promise of a pen and a notebook.

Saturday, August 27, 2016

बीती

गहरी दबी थीं, पर गर्माहट थी
पल भर में सर्द लाश बना दिया

झूठ वो तुम्हारा रोज़ चुभता है |

Buried deep within yet had a warmth
Froze into a corpse within a moment

That lie of yours cuts deep everyday.

Thursday, August 25, 2016

गाँठ

तंग भूलभुलैया गलियों से सीने के गुज़रते
थकी-थकी सी यूँ वो आपस में उलझ गई हैं

पीठ थप-थपा दो ज़रा, साँस आ जाए फिर।

Trudging through those narrow mazes
Tired breaths knotted within the chest

Just pat on my back, I'll breathe anew.

Wednesday, August 10, 2016

तलब

अर्से की तनहाई है कोरी
बड़ी उमराई तलब सी है

क़ाग़ज़ मैं, बिन सियाही।

Blank old solitude, Aged thirst,
Am Paper, long without its Ink.

Thursday, August 4, 2016

सच

दरारें
दीवारें

रिश्ते।

Cracks, Walls
Relationships.

Saturday, July 30, 2016

उड़ान

उड़ान नहीं है पंखों की
हो भी तो कहाँ को उड़ें

न तुम हो, न मंज़िल।

No Flight of Wings,
Nowhere to Fly too,

No You, no Purpose.

Thursday, July 21, 2016

ख़्वाबों की कोशिश

ख़्वाबों की कोशिश खुली आँखों से होती हैं
रातें तो जागते गुज़रती नहीं, बस कटतीं हैं

या तुम आ जाओ, या वो नींद ही आ जाए।

The quest of dreams is with open eyes,
Wakeful nights don't end, just pass by,

You come by or let That Sleep engulf.

Sunday, July 10, 2016

रात

नम हवा थी ठहरी सी बोझल
महक, महक में घुल रही थी

रात हम दोनों ही न सोए थे।

The air, moist, fogged, hushed
And scent, merged into Scent

Neither of Us, slept the Night.

Saturday, July 9, 2016

उफ़क़ पर

वीरां सी ग़ुज़र में पड़े हैं अब तब
कारवाँ और पीछे छूट भी गए हैं

क़दम थमे राह, आँखें उफ़क़ पर।

Caravans passed and left behind, Empty trudge,
Feet yet stay on the Road, Eyes on the Horizon.

Tuesday, July 5, 2016

कुछ और

उबलता रहता है, अंदर जलता है
है कुछ, पर कुछ और की तरह है

न ग़ुस्सा न दर्द फिर क्यों यादें हैं?

Boils, Burns within; It is, but is so Unlike It,
Why the Memories, without Anger or Pain?