Saturday, March 11, 2017

गहरी

काली झील
सियाह रात

तेरी आँखें।

Black lake,
Inky night,


Your eyes.

Sunday, March 5, 2017

पोशीदा

सतह अब भी काँच सी सपाट है
गहराइयाँ भी उस रोज़ से, बाँझ

पोशीदा लहरों सी हैं कुछ यादें।

Surface still, as still as glass
Depths since, remain barren


Memories're invisible ripples.

Tuesday, January 31, 2017

रिहाई

हर गुज़रते पल के साथ, घटती है उम्र
हर साँस एक सलाख और जोड़ देती है

कब जिस्म रूह की कैद से रिहा होगा?

Every passing moment deducts from the age,
Every intake of breath adds a bar to the cell,

When'd the body be free of the soul's prison?

Friday, January 20, 2017

फ़ासला

जो मुक़्क़मल हो तो ख़ुशी से छलक जाते हैं
ग़र नाक़ामयाब तो सब्र तोड़कर बह जाते हैं

हर्फ़ भर का फ़ासला है इश्क़ और अश्क़ में। 

हावी

कई ऐब हैं, हैं ख़ामियाँ भी चंद बड़ी-छोटी
और फितरत पर भी फितूर हावी रहता है

कुदरत ने मुझे जाने किसके लिए चुना है?

Have vices a lot, many shortcomings too big and small
Even my nature is eclipsed by my quirks, eccentricities

Wonder whom will this Cosmos choose me for finally?

Thursday, January 19, 2017

वफ़ा

दोनों सिरों से खिंचते-खिंचते तार तार हो गई है रस्सी
खुद से वफ़ा ख़ुदग़र्ज़ी लगती है, अपनों से वफ़ा धोख़ा

क्यों बाँध रखा है साँसों ने इस थके जिस्म-ओ-ज़हन को?

Pulled apart from either ends, the rope is all threadbare
True to self feels selfish, true to well wishers a betrayal

Why do the breaths still hold back this tired body & soul?

कुछ भी नहीं

ऐसा कुछ भी नहीं जिसे छूँ लूँ, जो नज़र आए
जिस्म को उनके होने का, फिर भी एहसास है

क्यों मेरा वुजूद तुम्हारे ख़याल से ख़ाली नहीं?

Nothing which I can touch, nor anything visible,
My being nevertheless, still feels their presence,

Why my existence isn't empty of Your thoughts?

Wednesday, January 4, 2017

गैरहाज़िरी

सियाही को नज़्मों की ज़िद है
क़ाग़ज़ को दास्ताँ का इंतज़ार

तुम्हारे न रहते, सब कोरा है।

The ink insists upon verses,
The paper waits for stories,

In your absence, all's blank. 

Tuesday, December 27, 2016

क्यों यों ही?

वक़्त भी यों कुछ ख़ास नहीं होता न बीती याद कोई ताज़ा
न कोई हाथ छेड़ता है क़ाग़ज़ न हवा ही उसे पलट जाती है

क्यों क़लम उठाए बिना ही कभी, सियाही छलक जाती है?

Neither some particular time nor does any past resurface,
No hand does tease the paper nor does any breeze turn it,

Why at times does the ink bleed without touching the pen?

Friday, December 23, 2016

भूले पते

सूखा बरस रहा है दिल पर बंजर
आँखों में सावन उफ़नता जलता

मौसम पते भूल गए हैं सब मेरे।

Draught rains over the barren heart,
Eyes break dams with burning floods,

Seasons have all lost my whereabouts.

Thursday, December 22, 2016

करघा

क़ाग़ज़ का सोचा था तुमने, सो गोंद लाई थी
धागों का समझकर मैं, करघा लिए खड़ा रहा

जाना, रिश्ते चिपक कर नहीं बुन कर बनते हैं।

Assuming of paper, you had brought along glue,
I had thought of threads and waited with a loom,

Relationships aren't glued but have to be woven.


करघा- A weaver's loom

Tuesday, December 20, 2016

गुज़ारिश

रह रह कर जल रहा है वो नमक इक अर्से का
सूखी आँखें बेनीन्द सी अब बंद भी नहीं होतीं

गुज़ारिश है कि अपनी यादें वापिस ले जाओ।

It keeps singing from time to time, that old salt
Dried sleepless eyes, now no longer close even

I implore you, please take back your memories.

Tuesday, December 13, 2016

भींच

महीन पन्नी का बना, रंगीन टूटी डोर से बँधा हुआ
धड़कनों सा फड़फड़ाता है, के कैसे डोर वो टूट जाए

एक क़ैद है माँजे से, एक को भींच रखा है साँसों ने।

A flimsy paper body, tied colourful to a snipped string,
Desperately flapping heartbeats to break free of it all,

One's trapped by the line, other smothered by breaths.

Sunday, November 6, 2016

हद

कभी हाँ
फिर ना

अब बस।

Now yes,
Then no,

Enough. 

Sunday, October 30, 2016

पढ़ी न पढ़ी

ख़ामोशी से टीस उठती है, कहें तो फाँस सी चुभती है
हर सूरत में जब दर्द होना हो तो फिर कह कर ही सही

दिवाली की मुबारक़बाद भेजी थी, तुमने पढ़ी न पढ़ी।

Remaining silent stings, expressing pricks like a thorn
If it is to hurt either ways, better hurt when expressed

Wished You for Diwali, wonder you read or ignored it.