Thursday, May 19, 2016

पँख

धागे कट गए सारे, बीच दीवार सी खड़ी हो गई
इक नज़र भर की चाह अब भी छलक जाती है

भले रोज़ भर ही को सही, क़ाश मेरे पँख होते।

All is Severed, all is Walled up, yet
The need for a glance overwhelms,

Just for a day if only, I had Wings.


Friday, May 6, 2016

माचिस

ख़ास इक ज़ायके की आदत लग गयी थी
परोसा जाता था पर पकाना नहीं सिखाया

माचिस मिली है, जाऊँ चूल्हा तो जला लूँ।

Had gotten used to one Special Taste,
Only Served & never taught to Cook,

Matches rediscovered, should Relight.


घुला

सोचें तो कितना गहरा होता है पानी
सागर में लहरे चाहे आँखों से छलके

नमक घुला हुआ जो तेज़ाब लगता है।

Ocean Waves or Brimming Eyes, 
Water's always Deep so to think,

Just diffused Salt, yet stings Acid.

Saturday, April 30, 2016

राह पर

ग़ुज़र रही है वीराँ आज से माज़ी की भीड़
राह पर रात भर होता है इंतज़ार अकेले

बाँहों में भर लो, यूँ सोऊँ के सो ही जाऊँ।

Crowded Past parades, through an Empty Present
The Wait lonely, stands the road through the Night

Wrap me in Yours Arms, I Sleep so I Sleep Forever.

Thursday, April 28, 2016

दिल ए भरोसा

साथ न होने का सिर्फ ग़म भर ही है
छोड़ जाने के लहज़े से लेकिन, दर्द है

दिल ए भरोसा ही तो था, तोड़ दिया।

Mere regret for our separation, 
What Hurts, is the way you left,

Was a Trusting Heart you Broke.

जड़

गर उखाड़ें तो गड्ढा शायद फिर न भरेगा
बरगद है, सिर्फ काटें तो फिर उग आएगा

जाने क्यों कुछ यादें यूँ गहरी जड़ जाती हैं?

Too Deep a hole to fill if Uprooted,
The Banyan regrows if merely Cut,

Why some memories Root so Deep?


Friday, April 22, 2016

कोरा

क़लम से रिसे
छलक के गिरे

फिर कोरा हूँ मैं।

Penned or be Splashed,
I am Blank once again.

दहलीज़

दस तक गिना था
दस्तक बंद हो गई

दहलीज़ ही तो थी।

Ten knocks and it stopped,
But was only a threshold.

Friday, March 4, 2016

सराब

रेत पर दौड़ते दौड़ते धोखा सा हो गया
दूर जो देखा था पानी वो सराब भर था

थक गया हूँ अब तन्हा चला नहीं जाता।

Chased for an Oasis, a mere Mirage,
Too tired am I now to Walk Solitary.

Tuesday, March 1, 2016

बोसा

माथे पर होठों पर
जिस्म ओ रूह पर

इक बोसा तुम्हारा।

On the temple, the lips,
On the body & the soul,

That one kiss of yours.

क़त्ल

क़त्ल तो हुआ है
पर मौत नहीं हुई

ज़िंदा नहीं, पर हूँ।

A Murder, but no Death,
Am not Alive, just Exist.

Monday, February 29, 2016

बासी

वही लफ्ज़ सूझते हैं बार-बार
सब बासी बासी सा लगता है

तुम आ जाओ नई बारिश सी।

Same words recur over and over,
Everything seem stale; stagnant,

Please come like like fresh rains.

Sunday, February 28, 2016

नोट्स

पियानो के नोट्स सी बरसती
बड़ी ख़ुश लग रही थी बारिश

कितना प्यारा हँसती हो तुम।

Like some sunny piano notes,
Showered so happy that rain,

Of such beauty, your laughter.


Friday, February 26, 2016

फाँस

अंदर ही टुकड़े-टुकड़े हो गयी है जो फाँस लगी थी कभी
सतह पर घाव भरा लगता है पर अब भी टीस उठती है

तुम्हारे न रहते, घोंटने लगतीं हैं भुलाई बिखरी वो यादें।

Healed on the Surface, lodged Splinters still Hurt within,
In Your Absence, Forgotten, Scattered Memories Choke.

Thursday, February 25, 2016

क्या कहूँ, जज़्बाती हूँ

कुछ नज़ारों से सुरों से किस्से-किरदारों लफ़्ज़ों से कुछ
दिल भीग सा जाता है आँखें भी भर आती हैं, क्या कहूँ

तुम सुना रही थी फोन पर अपनी आपबीती उस रोज़।

Some with the eyes, the notes, the stories, characters and some with words
What can I say; the heart begins to melt and the eyes too all but brim over

Other day on the phone, you relived your past as you shared them with me.