Sunday, August 28, 2016

गीली नव्ज़

नव्ज़ों में रिसता ये पानी, कभी सियाही का उफान था
कलम की नोक बस कोरे लफ़्ज़ कुरेदती है क़ाग़ज़ पर

क़लम और नोटबुक का वादा अधूरा छोड़ गई हो तुम।

This Water trickling in the veins, once was stormy Ink,
The Nib painfully scratches blank words on the Paper,

You left, breaking the Promise of a pen and a notebook.

Saturday, August 27, 2016

बीती

गहरी दबी थीं, पर गर्माहट थी
पल भर में सर्द लाश बना दिया

झूठ वो तुम्हारा रोज़ चुभता है |

Buried deep within yet had a warmth
Froze into a corpse within a moment

That lie of yours cuts deep everyday.

Thursday, August 25, 2016

गाँठ

तंग भूलभुलैया गलियों से सीने के गुज़रते
थकी-थकी सी यूँ वो आपस में उलझ गई हैं

पीठ थप-थपा दो ज़रा, साँस आ जाए फिर।

Trudging through those narrow mazes
Tired breaths knotted within the chest

Just pat on my back, I'll breathe anew.

Wednesday, August 10, 2016

तलब

अर्से की तनहाई है कोरी
बड़ी उमराई तलब सी है

क़ाग़ज़ मैं, बिन सियाही।

Blank old solitude, Aged thirst,
Am Paper, long without its Ink.

Thursday, August 4, 2016

सच

दरारें
दीवारें

रिश्ते।

Cracks, Walls
Relationships.

Saturday, July 30, 2016

उड़ान

उड़ान नहीं है पंखों की
हो भी तो कहाँ को उड़ें

न तुम हो, न मंज़िल।

No Flight of Wings,
Nowhere to Fly too,

No You, no Purpose.

Thursday, July 21, 2016

ख़्वाबों की कोशिश

ख़्वाबों की कोशिश खुली आँखों से होती हैं
रातें तो जागते गुज़रती नहीं, बस कटतीं हैं

या तुम आ जाओ, या वो नींद ही आ जाए।

The quest of dreams is with open eyes,
Wakeful nights don't end, just pass by,

You come by or let That Sleep engulf.

Sunday, July 10, 2016

रात

नम हवा थी ठहरी सी बोझल
महक, महक में घुल रही थी

रात हम दोनों ही न सोए थे।

The air, moist, fogged, hushed
And scent, merged into Scent

Neither of Us, slept the Night.

Saturday, July 9, 2016

उफ़क़ पर

वीरां सी ग़ुज़र में पड़े हैं अब तब
कारवाँ और पीछे छूट भी गए हैं

क़दम थमे राह, आँखें उफ़क़ पर।

Caravans passed and left behind, Empty trudge,
Feet yet stay on the Road, Eyes on the Horizon.

Tuesday, July 5, 2016

कुछ और

उबलता रहता है, अंदर जलता है
है कुछ, पर कुछ और की तरह है

न ग़ुस्सा न दर्द फिर क्यों यादें हैं?

Boils, Burns within; It is, but is so Unlike It,
Why the Memories, without Anger or Pain?

Saturday, June 25, 2016

मैं?

वो पत्थर नहीं जिसे गुज़रती हवा तराश दे
दीवार ईंट की जो बस कतरा कतरा बिखरे

सुना है के मैं हूँ, क्या सचमुच ये मैं ही हूँ?

Not like a wind carved stone,
Rather a disintegrating wall,

Heard it's me; really is it me?

Monday, June 20, 2016

छाप

सीसे की ग़लती रबड़ रगड़ निकलता है
सियाही रगड़ो तो क़ाग़ज़ उधड़ जाता है

मीटने को तैयार हूँ, ये छाप मीट जाए।

Lead's mistakes can still well be erased,
Rubbing off Ink, shreds the Paper itself

Ready to End, if it can then be Erased.

Saturday, June 11, 2016

पोशीदा

इक अर्सा हुआ आज सियाही अब कुछ भी न रही
क़ाग़ज़ पर क़लम के पोशीदा निशान होते जाते है

ज़रा सा छूँ कर देखना, उँगलियाँ पढ़ लेंगीं ज़ख्म।

There's been no Ink, since an age now, 
Pen keeps invisibly marking the Paper,

Touch and Fingers'll read the wounds.

Tuesday, June 7, 2016

बोसा

नरम रुई की डली
चाय की नम भाप

तुम्हारा वो बोसा।

A soft ball of cotton 
Moist steaming Tea,

That Kiss of Yours.

Wednesday, June 1, 2016

ठहर

रगों की दौड़ थक गयी है
मौका नहीं है आराम का

तुम आओ तो ठहर जाऊँ।

Flowing tired Veins, Nothing worth a rest,
If only You could come, I can finally Rest.