Friday, March 7, 2014

पहली बार

दिन चढ़ रहे हैं, ढल भी रहें हैं रोज़ ही की तरह
आने वाला हर लम्हा क्यों नया जान पड़ता है

हर बार पहली बार सा लगता है, तुम्हारे साथ।

Days dawn and days dusk as well like always,
Why then every moment seems like a new one,

With you, every 'time' feels like very first time.

Wednesday, March 5, 2014

खूबसूरतियाँ

अनदेखी ज़मीन, अनदेखा उफ़क़, अनदेखा आसमान
रूहानी पहचान है पर सब से जैसे उम्र साँझी हो अपनी

देखीं तो नहीं, पर पहचानता हूँ तुम्हारी खूबसूरतियाँ।

Unseen earths, unseen horizons, unseen skies
Yet a spiritual 'known', as if we were the same

Not yet seen, but I recognize the beauty in you.

Tuesday, March 4, 2014

ठुमरी

दफ्तर से लौटते ट्रैफिक में जाम अटके 
अचानक सुनी ठुमरी बेग़म अख्तर की   

हल्का सा बोसा, मेरे कान पर तुम्हारा।

On the way back from work, stuck jammed in traffic,
Chanced upon hearing, a thumri of Begum Akhtar's,

A dainty soft kiss of yours like a feather upon my ear.

Monday, March 3, 2014

असमंजस

बड़े असमंजस में थे मौसम के मिज़ाज
सूखे बरसे खिले या बादलों में अलसाए

अर्सा हो गया, रात ज़रा लम्बी बातें करें।

The weather has been in such confused mood,
To dry up, brighten, rain or laze in the clouds,

It has been so long, let us talk longer tonight.

Friday, February 28, 2014

सड़कें

धुँधले से मुक़ामों तलक ले जातीं
लम्बी गुमनाम अनजानी सड़कें

बहुत सोच लिया, अब बस चलते हैं। 

Thursday, February 27, 2014

चिड़चिड़ा

चिड़चिड़ा सा था दिन भी- धुप के छाँव
ये फैसला लेते लेते थक कर ढल गया

ज़ुक़ाम हो गया है तुम्हे, चाय बना दूं?

Even the day's irritated- sunny or shady,
Tired of this indecision it eventually sets,

You have a cold; shall I make you a tea?

Tuesday, February 25, 2014

सुनाऊँ?

जाने कितनी बातें हुईं हैं दिन भर
रंग भरते ही गए हसीं ख़यालों में

नई इक नज़्म लिखी है, सुनाऊँ?

So many things spoken of throughout the day,
Beautiful thoughts, kept finding new colours,

Have written a new poem, shall I read it out?

Sunday, February 23, 2014

उँगलियाँ

हाथों को थाम फिर चूमा था लबों से
उँगलियाँ सौंधी सौंधी सी महकीं थीं

अदरक की चाय बड़ी अच्छी बनाती हो। 

Saturday, February 22, 2014

क़ाग़ज़

लफ़्ज़ों की तलाश में हर मोड़ पर बार बार
बस मिल जाता था एक ही लफ्ज़ -क़ाग़ज़

कल की डाक में था, पहला ख़त तुम्हारा। 

Friday, February 21, 2014

ग़ुज़रता

वक़्त का ज़हन नहीं होता, बस टाँगे जो थकतीं नहीं
हर लम्हा ठहरा और बस वक़्त ही है जो ग़ुज़रता है

यूँ ही मेरे बालों में अपनी उँगलियाँ उलझाया करो।

Time has no consciousness, only legs which never tire,
Every moment has paused and just time which passes,

Keep tangling your fingers in my hair, much like this.

Thursday, February 20, 2014

नई तस्वीर

मुस्कुराहट सी ताज़ा
और आग़ोश सी गर्म

नई तस्वीर तुम्हारी।

Refreshing like a smile,
Warm like an embrace,

Your new photograph.

Wednesday, February 19, 2014

मकान

मकान जो मेरा उफ़क़ पर नज़र आता था हर रोज़ एक सा
अब अलग सा क़रीब सा दीखता है, रहने को कहता है दिल

घर के दरवाज़े पर हमेशा, यूँ ही मिला करो मुस्कुराते हुए। 

Tuesday, February 18, 2014

इंतज़ार

क्यों भटक रहे थे क़दम कुछ बेमानी से
किस मंज़िल को जाने उनका इंतज़ार था

आज सो जाने दो अपनी ज़ुल्फ़ों के साये में। 

Sunday, February 16, 2014

आओ

आँखों से आँखें कुछ बोल नहीं पातीं, दूरियाँ हैं
ख़्वाब साँझी यादों की लौ में मिल लिया करते हैं

बाँहों में आओ भर लूँ तुम्हे, बड़ी सर्दी है आज। 

Sunday, February 9, 2014

महक

भीनी भीनी महक रही है मिट्टी
हलकी हलकी फुहारें पड़ रहीं हैं

बोलती रहो, मैं मुस्कुराता रहूँ।

The earth is tenderly fragrant,
As is the rain drizzling tender,

Keep talking & I keep smiling.