Friday, March 4, 2016

सराब

रेत पर दौड़ते दौड़ते धोखा सा हो गया
दूर जो देखा था पानी वो सराब भर था

थक गया हूँ अब तन्हा चला नहीं जाता।

Chased for an Oasis, a mere Mirage,
Too tired am I now to Walk Solitary.

Tuesday, March 1, 2016

बोसा

माथे पर होठों पर
जिस्म ओ रूह पर

इक बोसा तुम्हारा।

On the temple, the lips,
On the body & the soul,

That one kiss of yours.

क़त्ल

क़त्ल तो हुआ है
पर मौत नहीं हुई

ज़िंदा नहीं, पर हूँ।

A Murder, but no Death,
Am not Alive, just Exist.

Monday, February 29, 2016

बासी

वही लफ्ज़ सूझते हैं बार-बार
सब बासी बासी सा लगता है

तुम आ जाओ नई बारिश सी।

Same words recur over and over,
Everything seem stale; stagnant,

Please come like like fresh rains.

Sunday, February 28, 2016

नोट्स

पियानो के नोट्स सी बरसती
बड़ी ख़ुश लग रही थी बारिश

कितना प्यारा हँसती हो तुम।

Like some sunny piano notes,
Showered so happy that rain,

Of such beauty, your laughter.


Friday, February 26, 2016

फाँस

अंदर ही टुकड़े-टुकड़े हो गयी है जो फाँस लगी थी कभी
सतह पर घाव भरा लगता है पर अब भी टीस उठती है

तुम्हारे न रहते, घोंटने लगतीं हैं भुलाई बिखरी वो यादें।

Healed on the Surface, lodged Splinters still Hurt within,
In Your Absence, Forgotten, Scattered Memories Choke.

Thursday, February 25, 2016

क्या कहूँ, जज़्बाती हूँ

कुछ नज़ारों से सुरों से किस्से-किरदारों लफ़्ज़ों से कुछ
दिल भीग सा जाता है आँखें भी भर आती हैं, क्या कहूँ

तुम सुना रही थी फोन पर अपनी आपबीती उस रोज़।

Some with the eyes, the notes, the stories, characters and some with words
What can I say; the heart begins to melt and the eyes too all but brim over

Other day on the phone, you relived your past as you shared them with me.

ज़िक्र

लहज़ा तो है खुद का अपना, कश्मकश है मग़र
उस ही से वफ़ा रखूँ के, बदल दूँ यूँ के वो ख़ुश हो

तुम कभी ज़िक्र भी नहीं करती मेरे लिखने का।

Do I be My Way or Change to Please?
You barely ever mention what I Write.

Wednesday, February 24, 2016

जाने

रूह से फूटती है रूह के लिए
जाने पहुँचती के न पहुँचती

तुम्हारे जवाब आते ही नहीं।

From the Soul, For the Soul
Wonder they Reach or don't

Not ever's a Reply from You.

Saturday, February 20, 2016

घुटन

तूफ़ान सा कभी, कभी खँडहर सा रहता है ये ज़हन
आवाज़ ख़ामोश और सन्नाटा चीख़ कर घोंटता है

लिखता तो बहुत हूँ तुम्हे, पर अक़्सर भेजता नहीं।

Stormy now, Ruinous then, the Mind Restless
Quiet voices and screaming Silences Smother

Lots I write to You, but often do not send them.

Friday, February 19, 2016

हाथ

खौलते टार मैं क़दम मजबूर चल रहे थे
चीख़ वो अचानक गुम हुई, पानी बरसा

मुस्कुराते, हाथ थाम लिया था तुमने।

Feet made to walk through boiling tar,
Screams suddenly vanished, it rained,

With a smile, you had held my hands.


Wednesday, February 17, 2016

शीशे सी

देखता हूँ मैं मैं क्या हूँ
और क्या हो सकता हूँ

शीशे सी आँखे तुम्हारी!

I see as to what I am,
And what I could be,

Mirrors, your eyes!


ख़त्म

जो कही ज़हरीली
अनकही तेज़ाबी

ख़त्म, सब राख़।

Said Venomous,
Unsaid Vitriolic,

Ended, all's Ash.

गुलाबी

पौ फटी है जैसे हलकी गुलाबी
कुनकुने यूँ  जैसे ओसीली धूप

यूँ पकड़ा था हाथ तुमने मेरा।

Like that pale pinkish dawn,
Like the warm dew of morn,

The way you held my hand.

जानता हूँ

दवा थी जो नशा बनने लगी है क्या
ज़र्द कोरे क़ाग़ज़ पर बेमानी से हर्फ़

जानता हूँ तुम पढ़ती नहीं, फिर भी।

Is what Soothed turning into Addiction
Meaningless letters on yellowed Paper

I know You no longer Read, yet I Write.