Sunday, October 4, 2015

कहो...

तो क्या हुआ के सब जानते हैं
सबकी हामी है रज़ा भी सबकी

कहो, क्या कहती हो, भाग चलें ?

So what, they All Know; they All Agree,
What do You say, Shall We Run Away?

Wednesday, September 30, 2015

बुलबुला

बुलबुला है ख़ला का साथ में
वो ख़ुशबू है माज़ी की उसमें

कहाँ हो जाना, कैसी हो तुम?

A Vacuum Bubble, Fragrant with the Past,
Where are You, Dear, How have You been?

ख़ला- vacuum/ void/ emptiness 

Saturday, September 26, 2015

गुड मॉर्निंग!

कलियाँ थी दो समेटे हुए रौशनियाँ
खिल गईं हैं, सब उजला हो गया है

'अरे जाग गयी तुम? गुड मॉर्निंग!'

Two Buds've Flowered, All Around is Alight,
'Oh! You up? It's a Good Morning, alright!'

Monday, September 21, 2015

तैयार

छुट्टी ज़रा जल्द लेकर आज दिन से मैं
मंडी बाज़ारों से गुज़रते हुए लौटा हूँ घर

खाना तैयार मिलेगा जब घर पहुँचोगी।

Leaving Early, returned through the Markets,
On Returning, home You'll find Dinner ready.

Thursday, September 17, 2015

बेख़्वाबी

लौ धीमे धीमे बुझ रही है यूँ जैसे साँसे ख़त्म होने को हैं
पर बुझती भी नहीं है, बेचैन है, जैसे अधूरा छूटा हो कुछ

लिपट कर लेट जाऊँगा आज, तुम्हारी ख़ामोशी के साथ।

The Flame almost Dies Panting, yet it Can't,
Restless, as if something remains Incomplete,

Will Lie today with Your Silence in My Arms.

बेख़्वाबी- insomnia

Friday, September 4, 2015

तो कुछ बात हो

वो रातों को रैना कहें
तो कुछ बात हो,
मेरी निगाहों को नैना कहें
तो कुछ बात हो।

उनके लब हों, साज़ हों
तो कुछ बात हो,
उनकी क़लम हो, अलफ़ाज़ हों
तो कुछ बात हो।

क़दम उनके, उनकी राह हो
तो कुछ बात हो,
उनके निशाँ मेरी आँह हो
तो कुछ बात हो।

गुज़ारिश मेरी, उनकी रज़ा
तो कुछ बात हो,
ख़ता मुझसे, उनकी सज़ा
तो कुछ बात हो।

वो सुनें, मेरी फ़रियाद हो,
तो कुछ बात हो,
में बुलबुल, वो सैयाद हों,
तो कुछ बात हो।

हो नशा सा, धुआँ धुआँ हो
तो कुछ बात हो,
रूह उनकी मेरा रुआँ रुआँ हो
तो कुछ बात हो।

वो मंज़िल मेरी, मेरा जुनूँ  
तो कुछ बात हो,
हो साथ उनका मेरा सुकूँ
दुआ,
बस यही बात हो।

Monday, August 31, 2015

कहो

दीखता है सन्नाटा, उसके रंग
काला अंधेर, चुँधियाती सुफ़ैदी

कुछ तो कहो, कहाँ हो, कैसी हो?

Visible Silence, Black like Nights, Blinding Whites,
Say something Dear, How're You; Where are You?


Tuesday, August 18, 2015

गुलज़ार

कमरा है, न क़िताबें न ब्लैकबोर्ड न चॉक ही
पाठशाला है मगर, मास्टर जी, उनके लफ़्ज़

जानती हो, आज सालगिराह है गुलज़ार की!

No classroom, no books, no board, no chalk,
Yet it's my School, my Teacher & His Words,

You know Dear, it's Gulzar's Birthday today!


*Dedicated to my poetic guru, Gulzar sahab on his 81st Birthday.

Thursday, August 13, 2015

नैमत

ज़मीं को आसमां ने नैमत बक्शी है
सब्ज़ नट-खट से पत्ते, टपक रहे हैं

भीगे बालों में बड़ी शरीर लगती हो।

Earth's been Blessed by Heavens,
Green Mischievous Leaves, Drip,

So Naughty You're, with Wet Hair.

Tuesday, August 11, 2015

नव्ज़

पलकें चूमतीं हैं हर वक़्त
तुम्हारी स्याह आँखों को

क़लम की ज़िंदा नव्ज़ मेरी। 

Eyelids Kiss your Inky Eyes,
Breathing Pulse of My Pen.

Monday, August 10, 2015

इक रोज़ फिर

पिन्जर सी टहनियाँ भर हैं, न पत्ते न फूल
छिपी है सीने में जहाँ जड़ें रूह तक गहरी हैं

इक रोज़ फिर मिलेगी वो जब बरसात होगी।

Skeletal branches sans leaves or buds,
Roots yet reach Deep within the Spirit,

Will Find Her again on a day it Rains.

Sunday, August 9, 2015

रंगरेज़

जब डूबा वो मैं ही था
ज्यों उभरा मैं न रहा

रंगरेज़ मेरी, क्या रंगा!

Dove as Myself, Emerged Changed,
See, how you've Dyed me, My Dyer!

Friday, July 17, 2015

हम

सियाही
क़ाग़ज़ 

आप-मैं। 

Ink & Paper,
You and Me.

Monday, June 22, 2015

धूप-छाँव

धूप में घटती छाँव है देखो या
लंबी छाँव में अब धूप खिली है

बालों में सुफ़ैदी बढ़ने लगी है।

Shade in the Sun, Sun in the long Shade,
See, how much Silver's now in my Hair.

Sunday, June 21, 2015

मौसम

आसमान सी आँखें हो गयीं हैं
बादलों की पर ज़रुरत नहीं है

मौसम बदला है बारिशें हैं देखो।

Eyes like the Sky, No need for Clouds,
Season's changed, Look, Rains're here.