Tuesday, November 24, 2015

सेज

नर्म सुफ़ैद चाँद का इक तकिया
चाँदनी का इक रुपहला लिहाफ

ज़ुक़ाम है कल रात के ख़्वाब से।

A plushy white pillow of the moon,
A blanket of the silvery moonlight,

Caught a cold, dreaming last night.


Sunday, November 22, 2015

कभी

पकड़ा-पकड़ी
लुक्का-छिपी

मिलोगी कभी।

Hide 'n Seek & Catch,
One day, will find You.

Saturday, November 14, 2015

नुक़्ता

नजाकत नहीं, नज़ाकत है सियाही
कागज जो था कभी, अब क़ाग़ज़ है

वो नुक़्ता हो तुम मेरी ज़िन्दगी का।


नुक़्ता- It's a dot, added below an alphabet, 
usually of the Devnagri script, to indicate 
Urdu pronunciation, often softening or 
sand-papering the phonetic pronunciation 
of the alphabet.

Tuesday, November 10, 2015

धुँआ

माज़ी की गहराइयों से उठतीं हैं ख़ुद
जिस्म में समा कर घोंट देतीं हैं साँसें

सुफ़ैद से धुँए सी वो कुछ यादें तुम्हारी।

Rising from Depths, Diffusing and Choking,
Like White Smoke, Some Memories of Yours.

Sunday, November 8, 2015

मौसमी

आज कल के मौसम ही सी हो गई है सियाही
सूखे तो क़ाग़ज़ बंजर, बहे तो डुबा देती है सब

फूँक दो जान मेरे लफ़्ज़ों में, बस लौट आओ।

The Ink's become like the Seasons of these days, 
If Dries Parches, If Flows it Drowns the Paper

Breathe some Life into My Words, Come Back.

रात का

शरीर बच्चे की आधी जूठी रोटी
और हर तरफ फैले मटर के दाने

आओ आज रात का आसमाँ देखें।

A Kid's half eaten Roti, Scattered Peas,
Come let Us Watch Today's Night Sky.

Friday, November 6, 2015

फूँक

रौशन होते होते, थक जाती होगी लौ भी
सो जाती है वो फिर किसीके जलाने तक

फूँक से अपनी जाना, मुझे भी बुझा दो।

Even the Flame Sleeps Tired till Lit again,
With your Breath Dear, Blow Me Out too.

Thursday, November 5, 2015

गूँज

ग़ुस्से से कड़की हो जैसे बिजली
गूँजता हो तूफ़ाँ इक सर में कोई

सुनी हैं न जाना तुमने छींकें मेरी?

Angry Thundery Storm Echoes Within,
Haven't You Dear, heard Me Sneeze?

Saturday, October 31, 2015

यूँ

सर्द सुबह की धूप में
हो ताज़ी सिकी हवा

यूँ तुम्हारी आवाज़।

Fresh Sunny Morning Breeze
Just the way it is, Your Voice!

Monday, October 26, 2015

तक़लीफ़...क्यों?

जो खूबसूरत सा बन रहा था कभी रिश्ता, वो अब न रहा
उसके कभी होने का जो दिलासा था, वो भी झूठ निकला

ग़ुस्सा भी करुँ तुम पर तो क्यों इतनी तक़लीफ़ होती है?

That Beautiful Beginning, is No More,
That It once Was, Turned out be a Lie,

Why it Hurts so to be Angry with You?

Thursday, October 15, 2015

बचपन

बादल गुज़रते हैं उन हरे घने जंगलों से शायद
या उन हाथियों से, जंगल गुज़रते हैं बादलों से

चलो ले चलो साथ मुझे तुम, अपने बचपन में।

Clouds pass through those Verdant Lush Jungles,
Or like the Elephants, the Jungle pass the Clouds,

Come take Me with You, through your Childhood!

Saturday, October 10, 2015

नामुख़ातिब

ज़ुल्फ़ों से झाँकती, मुस्काती, झुकती पलकें
सिर्फ ख़याली है सब, मुख़ातिब कुछ न बचा

तस्वीर अब एक भी नहीं मेरे पास तुम्हारी।

Droopy Eyes, Smile through a Veil of Tresses,
Not a single Picture of Yours I have Anymore.


मुख़ातिब - Face to Face, here it is interpreted as to 'be present or exist in reality'.

Thursday, October 8, 2015

संकरी

संकरी हो गई हैं सीने की गलियाँ अब इतनी
के गुज़रती है हवा भी मजबूर, हाँफते हाँफते

आख़िरी नींद सो जाऊँगा, बस तुम आ जाओ।

Narrow Lanes within, even Air flows Breathless,
Will lay in that Final Sleep, You come just Once.

Monday, October 5, 2015

जीना

पूछते हैं, क्यों अब भी लिखते हो
पिछला नतीजा देख कर सब मुझे

तुम ही कहो जाना, कैसे छोड़ूँ जीना?

Why do I still write, they see History and Ask,
You tell me Dear, How am I to Stop Living?

Sunday, October 4, 2015

आदत

पहले जैसी वो बात तो अब न रही
जो थी वो आदत, मगर अब भी है

क्या अब भी पढ़ती हो मेरा लिखा?

Nothing like before but that Habit remains,
Do You still sometime Read, what I Write?