Tuesday, September 30, 2014
हो
धड़कन है साँस है
ख़याल है सपने हैं
तुम हो तुम रहोगी।
Beat, Breath,
Thoughts,
Dreams,
You have Been, Are, You will Be.
Monday, September 29, 2014
नींद
थक गया है ज़हन बड़ा, ख़ामोशी ढूंढता है
माज़ी न जाने क्यों बस बोलता ही रहता है
मेरी नींद तुम्हारे ही साथ रह गई है, देखो।
Mind seeks Silence but Memories Talk,
My Sleep, See, Remains just with You.
ख़ुशबू
गुज़रते वक़्त के क़तरे माज़ी पर टूट बिखरे हैं
परत दर परत जमते हैं उन पर नम जज़्बात
जिस्म पे मेरे यादें उगतीं हैं, महकतीं हैं तुमसी।
Moist Emotions Layer Slivers of Times Past,
My Form Grows Memories of Your Essence.
मुबारक़
पंख नए फूटे हैं
नए आसमां हैं
मुबारक़ तुम्हे!
Wings, Skies too New,
Congratulations You!
सिरा
ज़मीन, उफ़क़ पर जा ख़त्म हो गई यूँ
बहता अकेला दरिया सिरे से उमड़ पड़ा
लिपटकर तुमसे काश, बस रो ही लेता।
Horizon Ends Land, Lone River Flows Over,
In Your Embrace Warm I could Cry, If Only.
सिर्फ़ तुम्हारी
आग़ाज़ हुआ था इक अर्से पहले यूँ
राह वही ठान ली, जैसा हो अंजाम
मेरी क़लम, हमेशा सिर्फ़ तुम्हारी।
Path's Decided, Irrespective of End,
Will Forever remain Yours, My Pen.
बावजूद
नफ़रत भरे कभी चुभते से कभी लफ़्ज़
न मजबूरी न ही बंदिश कोई सुनने की
बावजूद सबके, यक़ीन है मुझे हम पर।
Sharp Words Accepted without Compulsion,
Despite All, My Belief remains Strong in Us.
Sunday, September 28, 2014
वजह
हर इक वो वजह मेरी
और जिस वजह से मैं
जो भी, जैसी भी, तुम।
Every Reason of Mine,
The Way you Are, You.
Saturday, September 27, 2014
ख़याली
नज़रों की नज़र पार के नज़ारे
ख़याली हैं, दिल ही से दीखते हैं
आज मन है गानेका, सुनोगी?
Visions Beyond Sight, for Heart's Eyes,
A Desire to Sing today, Will You Listen?
Wednesday, September 24, 2014
तुमसा
छोटी छोटी छिपी छिपी सी हरकतें
निजी वाक़िये और निजी सी आदतें
तुमसा तो मुझे नहीं जानता है कोई।
Intimate Quirks, Stories and Habits,
No One Knows me, my ways as You.
Tuesday, September 23, 2014
फाँस
फाँस लगी हुई निकल तो गई
नोक टूट कर अंदर ही रह गई
कल का कहा तुम्हारा, बस…।
Splinter's out, its Point Remains,
Your Words from Yesterday, Just...
ख़ामोश
आओ बाँट लें, ख़त्म हो न सही
कमसकम आधा तो हो जाएगा
इतनी भी ख़ामोश न रहो जाना।
Let Us Share and It'll be Halved,
Quiet, Please not so much Dear.
Saturday, September 20, 2014
मोती
उंगलियाँ चुपके से ज़रा, झाँकतीं हैं पीछे से
मख़मली पोटली से जैसे मोती निकलते हों
जच रही है नई सैंडल बड़ी, तुम्हारे पाँवों में।
Pearly Toes Peep from behind Velvet,
New Sandals, Beautiful on Your Feet.
बस पुकारूँ
दो ही रुक़न हैं फिर भी मुक़्क़मल नज़्म है इक
फ़रमाते सुनो तो लगता है ग़ज़ल का सुर कोई
बड़ा प्यारा नाम है तुम्हारा, बस पुकारता रहूँ।
Two Syllables, yet, a Perfect Poem, a Perfect Note,
Will Forever Call, Your Beautiful Lyrical Name.
रुक़न- syllable
Saturday, September 13, 2014
मुलाक़ात
पुरानी शाख़ें हैं टूटती टहनियाँ
जड़ें गहरी हैं, उम्मीद क़ायम है
इक रोज़ होगी मुलाक़ात तुमसे।
Aging Branches, Roots yet Deep,
There'll be a day when I See You.
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)