Sunday, January 11, 2015

कुछ

जवान सब्ज़ वो पौधा यूँ ही मर गया इक रोज़
कोई वजह तो नहीं और क्यों? ये भी पता नहीं

क्या बात हुई आख़िर जाना, कुछ कहो तो सही।

Just Died Young and Green- 
No Reason; Don't know Why

What Happened, Do Tell Dear. 

Friday, January 9, 2015

वो दरवाज़ा

खींच ही लेता है बार बार वो दरवाज़ा
उसी कमरे में, चाहे जितना भी भागूँ

क्या ग़लत किया मैंने, कहो तो जाना?

Flee all I may, that Door always Pulls me Back in,
What was My Transgression, at least Tell me Dear.

Thursday, January 8, 2015

वजह

ख़रीदी थी जितनी साँसें, खर्च होने को हैं सब
झपकियाँ कब की ख़त्म, जेबें भी ख़ाली ही हैं

कहो क्या करूँ जाना, न वजह थी, न वजह है।

Bought Breaths almost all Spent, No Sleep and Empty Pockets,
What am I to do Dear?; Was No Reason, No Reason Remains.


Tuesday, January 6, 2015

खैरियत?

नीचे से खाल के फट कर उभर रहे हैं वो
ज़ख़्मों से रिस रहें हैं सवालात लगातार

आप बताइए, "कैसी हैं ? सब खैरियत?"

Questions Tear out from beneath the Skin, Fester,
You tell; "How've You been? Everything Alright?"

Monday, January 5, 2015

रात भर

हौले हौले बढ़ता घटता है वो ऊपर वहाँ
ग़ायब भी हो जाता है इक रोज़ के लिए

रात भर बात होती है रोज़ चाँद से तुम्हारे।

Waxes, Wanes and Vanishes for a day from Up There,
There are Conversations every Night with your Moon.

Sunday, January 4, 2015

चाबी

इक अर्सा हो गया था उसको भूले
जो कहीं अंदर, गहरा बंद पड़ा था

कहाँ मिली चाबी, कैसे खोला तुमने?

Long had been Forgotten and Locked Deep Inside,
Where did You find the Key, How did you Unlock?

Saturday, January 3, 2015

था

न डर था न घबराहट कभी
इत्मिनान सा था दोस्ती भी

काली ख़ौफ़ है अब ख़ामोशी।

Was an Assured Friendship, no Fear,
A Black Despair is now, this Silence.


Tuesday, December 23, 2014

चुभन

आवाज़ नहीं कोई, क़ाग़ज़ भी चुप
ख़ामोशी यह चुभ रही है कानों में

तुम ही कहो ज़रा, क्या बात हुई है?

Silent papers, No voice, a Piercing Silence this,
Please tell me Dear, What the Matter has been?

Saturday, December 20, 2014

टाँके

कुछ सिल से गए हैं यूँ दिन अब रातों से
टाँकों के बीच गुम हो गए हैं साँझ सवेरे

बस बोलती रहो तुम, मुझे नींद आ जाए।

No Dawn nor Dusk, just Stitch Days and Nights,
Please just Keep Talking, Sleep I could Finally.

Friday, December 19, 2014

तारीख़

हवा में उलटे पलट रहे हैं सफ़हे फड़फड़ाते
महीनों पहले के पन्ने पर तारीख़ आज की

थी आज के लिए वो पुरानी बात तुम्हारी।

Pages flutter Back to an old one marked of Today,
You spoke of this Date then, all those months back.

Wednesday, December 17, 2014

तुम्हारी

चमकती धूप
सहलाती छाँव

तुम्हारी आँखें।

Sun n Shade,
O Your Eyes!

फिर आज

भँवर से घुमते हैं काँटे रुकते नहीं
रहते हैं वहीँ, बस वक़्त गुज़रता है

फिर लौटा हूँ आज, तुम्हारे पास।

Needles whirl yet Stay, only Time Passes,
Once Again I return Today, Back to You.

Tuesday, November 4, 2014

ज़िद्दी

किस बात पर जाने रूठ गई है, अर्से से आई नहीं
देहलीज़ पर खड़ी है ज़िद्दी, आँखों में समाती नहीं

थक गया हूँ मैं बहुत जाना, अब सुला ही दो मुझे।

Stubborn at the Threshold, She refuses to cloak the Eyes,
Deathly Tired am I Dear, Please just put me to Sleep now.

जल्द ही

शायद जल्द ही ख़ुशी से इक रोज़ होंगी 
साँसें हवा, जिस्म मिट्टी, सोच क़ाग़ज़

सब तुम्हारा है, चाहे जो मर्ज़ी तुम्हारी।

Someday soon perhaps, Happily it will be
Breaths Air, Body Earth, Thoughts Paper

It is All Yours, Whatever You might Wish. 

Sunday, November 2, 2014

यूँ ही

सर्द ओस पर कच्ची धूप
गर्म चाय, ज़रा सा शहद

बोलती रहो तुम बस यूँ ही।

Sunlit Dew, Warm Honey Tea
Just keep Speaking as You are.